धरती के भी खेल बड़े निराले हैं। हम मिस्र में हजारों साल पहले बने इंसानों के बनाए पिरामिडों की बातें करते हैं और दूसरी तरफ कुदरत है कि किसी जगह पर एक खेल की तरह पिरामिड बनाती है और गिरा देती है और फिर बना डालती है। हम यहां बात कर रहे हैं इटली के साउथ टिरोल इलाके में प्रकृति के एक अजीब करिश्मे की। ये पिरामिड भी मिट्टी व पत्थर के ही बनते हैं, बस फर्क इतना है कि न उनका कोई पक्का नाप-जोख होता है और न ही उनके भीतर कुछ रखने या किसी को हजारों सालों तक लंबी नींद में सुलाने की कोई व्यवस्था होती है। इन्हें हम पिरामिड कहते हैं तो इनके आकार के लिए जो नीचे से बड़ा और ऊपर जाते-जाते नुकीला हो जाता है। कहा जाता है कि ये असामान्य ढांचे उस मिट्टी से बनने शुरू हुए जो पिछले हिम युग के बाद ग्लेशियरों के पिघल जाने से पीछे रह गई थी। जब मौसम शुष्क होता है तो यह मिट्टी चट्टान जैसी सख्त हो जाती है, लेकिन जैसे ही...
Read MoreCategory: अजब-गज़ब
Unusual places and destinations around the world- natural and man-made!
लंदन जाकर किसी शानदार होटल में ठहरने का मन तो सबका करता होगा। लेकिन क्या बात हो अगर आपको ऐसी जगह रुकने को मिले जो अनूठी भी हो, ऐतिहासिक भी और महंगी होटलों की तुलना में बेहद सस्ती भी। लंदन में क्लिंक 78 एक ऐसा ही यूथ होस्टल है जो दो सौ सालों का इतिहास तो अपने में समेटे हुए है ही, बेहद अजीबोगरीब भी है। अजीबोगरीब इसलिए कि यह होस्टल दरअसल एक पूर्व कोर्टरूम परिसर है। इसमें विक्टोरियाई शैली के शिल्प का 21वीं सदी के आधुनिक डिजाइन के साथ बेहद शानदार समागम किया गया है। इस तरह से एक बड़ा स्टाइलिश बैकपैकर्स हॉस्टल तैयार किया गया जिसका मकसद यूथ हॉस्टल्स की उसी पारंपरिक अवधारणा को बदलना था। और तो और इसे ब्रिटेन में हेरिटेज इमारत का दर्जा भी हासिल है। यह दर्जा इसे इसके मुख्य प्रवेश द्वार, रिसेप्शन, दो मूल कोर्ट रूम और सात मूल जेल-कोठरियों के लिए दिया गया है। क्लिंक का रिसेप्शन इस तरह आपको यहां मस...
Read More
You must be logged in to post a comment.