भारत के प्रमुख साहित्यकारों व शिक्षाविदों के साथ बतौर सांस्कृतिक राजदूत एयर मॉरीशस की उड़ान से लगभग 7 घंटे की उड़ान के बाद हम मॉरीशस पहुंचे। मॉरीशस के एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर वहां के विविध कार्यक्रमों में भागीदारी के बीच, कहीं भी और कभी भी, हमें यह महसूस नहीं हुआ कि हम अफ्रीका के दक्षिणी पूर्वी छोर पर बसे एक छोटे से द्वीप पर मौजूद हैं बल्कि हर कदम पर हमें यही लगा कि यह भारत का ही दूसरा रूप है। मॉरीशस में भारतीयों की आबादी लगभग आठ लाख है। जाहिर है कि यहां भारतीय पर्यटक बेहद अपनापन महसूस करते हैं। यहां अंग्रेजी, क्रियोल, फ्रेंच भाषाओं के अलावा हिंदी और भोजपुरी का भी बोलबाला है। मॉरीशस हिंद महासागर में मेडागास्कर से लगभग पांच सौ मील पूर्व में स्थित है। राजधानी पोर्ट लुई है। इसके पूर्व में सपाट भाग व मध्य को पठारों ने घेर रखा है। दक्षिण में पहाड़ ज्यादा हैं। सैर-सपाटे के लिए पूरी...
Read MoreAuthor Posts