Sunday, June 16
Home>>खबरनामा>>पिछले साल रिकॉर्ड 11 करोड़ सैलानी पहुंचे मध्यप्रदेश
खबरनामाघटनाएंमध्य प्रदेश

पिछले साल रिकॉर्ड 11 करोड़ सैलानी पहुंचे मध्यप्रदेश

प्री-कोविड संख्या को किया पार, उज्जैन में सबसे ज्यादा 5 करोड़ 28 लाख पर्यटक आए

ऐतिहासिक धरोहरों, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य, विविध वन्यजीव और आध्यात्मिक अनुभव के लिए देश-दुनिया में प्रख्यात मध्यप्रदेश ने साल 2023 में 11 करोड़ से ज्यादा पर्यटकों का स्वागत किया, जो अब तक का रिकॉर्ड है। जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक राज्य में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही। 2019 में कोविड प्रतिबंध लागू होने से पहले कुल 8,90,35,097 पर्यटकों का आगमन हुआ था। 2022 में पर्यटकों की संख्या 3,41,38,757 रही थी।

प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटक उज्जैन पहुंचे, जिनकी संख्या 5 करोड़ 28 लाख से ज्यादा रही। प्रदेश के सर्वश्रेष्ट 10 में से पांच डेस्टिनेशन धार्मिक स्थल हैं। उल्लेखनीय है कि 24 मई को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (MPSTDC) का स्थापना दिवस है, इसी दिन को मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

प्रमुख सचिव पर्यटन व प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटकों की रिकॉर्ड वृद्धि प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास, धार्मिक पर्यटन में वृद्धि के साथ ही हमारी अनूठी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और सभी मेहमानों के लिए एक यादगार अनुभव सुनिश्चित करने के हमारे ठोस और समर्पित प्रयासों का नतीजा है। अपनी सेवाओं में लगातार सुधार कर और अपने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत परंपराओं को प्रचारित कर हम सफलतापूर्वक अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इसका फायदा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिल रहा है और साथ ही हमारे समुदायों के विकास के लिए भी स्थायी अवसर सृजित हो रहे है।

वर्षपर्यटकों की संख्या
202311,21,29,094
20223,41,38,757
20212,55,95,668
20202,14,00,693
20198,90,35,097
20188,46,14,456
20175,88,62,584

प्रदेश के टॉप 10 डेस्टिनेशन में से 5 धार्मिक स्थल उज्जैन, मैहर, चित्रकूट, ओंकारेश्वर और सलकनपुर है। प्रमुख सचिव के मुताबिक कई लोग धार्मिक स्थलों पर जाकर मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह स्थल प्राचीन इतिहास, वास्तुकला और संस्कृति का अद्भुत मिश्रण होते हैं। उज्जैन में महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में एकात्म धाम जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं ने भी प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद की है। शुक्ला के अनुसार, सलकनपुर में देवी लोक, ओरछा में राजा राम लोक, छिंदवाड़ा में हनुमान लोक, चित्रकूट में श्रीराम वनगमन पथ जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद निश्चित ही प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में ओर वृद्धि होगी।

प्रदेश के टॉप-10 गंतव्य

गंतव्यपर्यटकों की संख्या
उज्जैन52841802
मैहर16849000
इंदौर10119030
चित्रकूट9001126
ओंकारेश्वर3475000
जबलपुर2669869
सलकनपुर2565000
नमर्दापुरम (पटमढ़ी, मढ़ई, नर्मदापुरम, आदमगढ़)2283837
रायसेन (भीमबेटका, सांची, भोजपुर)2137058
भोपाल1950965

Leave a Reply