फ़ारस का इतिहास बहुत ही नाटकीय रहा है। ईरानी इतिहास में साम्राज्यों की कहानी ईसा के 600 साल पहले के हख़ामनी शासकों से शुरु होती है। इनके पश्चिम एशिया और मिस्र पर ईसापूर्व 530 के दशक में जीत हासिल करने से लेकर अठारहवीं सदी में नादिरशाह के भारत पर आक्रमण करने तक कई साम्राज्यों ने फ़ारस पर शासन किया। इनमें से कुछ फ़ारसी सांस्कृतिक क्षेत्र के थे तो कुछ बाहरी। फ़ारसी सांस्कृतिक प्रभाव वाले क्षेत्रों में आधुनिक ईरान के अलावा इराक का दक्षिणी भाग, अज़रबैजान, पश्चिमी अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान का दक्षिणी भाग और पूर्वी तुर्की भी शामिल हैं। ये सब वो इलाके हैं जहाँ कभी फारसी शासकों ने राज किया था और जिसके कारण उनपर फारसी संस्कृति का प्रभाव पड़ा था। सातवीं सदी में ईरान में इस्लाम आया। इससे पहले ईरान में जरदोश्त के धर्म के अनुयायी रहते थे। ईरान शिया इस्लाम का केन्द्र माना जाता है। कुछ लोगों ने इस्लाम ...
Read More