यह अमेरिका का सबसे निर्जन इलाका है और शायद वहां सबसे रोमांचक भी। यह उन जगहों में से भी है जहां की छवि अमेरिका की पहचान के तौर पर बाकी दुनिया के सामने लंबे समय तक रही यह अमेरिका के सबसे पहाड़ी प्रांत का रास्ता है। यहां 18 पर्वत श्रृंखलाएं हैं। इनके बीच फैली हैं विशाल घाटियां और कुदरत के मनोरम नजारे। इससे होकर गुजरने वाला 287 मील (लगभग 460 किलोमीटर) लंबा रास्ता आम निगाहों को काफी निर्जन व वीरान नजर आ सकता है लेकिन यह रास्ता सैलानी गतिविधियों के लिए भरा-पूरा है। यहां आप गरम पानी के सोतों में नहा सकते हैं, या हजार साल पुराने पुरातात्विक अवशेषों को छान सकते हैं, खाने-पीने के शौकीन हों तो विशालकाय बर्गर का स्वाद ले सकते हैं, अजीबोगरीब चीजों का शौक हो तो यहां के मशहूर शू ट्री पर एकाध जूतों की जोड़ी उछाल सकते हैं, या फिर सौ साल से भी पुराने स्टीम इंजन की ट्रेन पर सवारी कर सकते हैं और चाहें तो ...
Read More