हर साल लाखों प्रवासी अमुर बाजों की मेजबानी करती है यह खूबसूरत झील नगालैंड की दोयांग झील - विशाल और खूबसूरत। कल्पना कीजिए कि आधे घंटे के भीतर कई लाखों की संख्या में अमुर बाज इस झील और उसके ऊपर के आसमान को पूरी तरह पाट दें- हर तरफ सिर्फ अमुर बाज! यकीनन यह दुनिया में पक्षियों के प्रवास की सबसे अनूठी कहानी है। इसका अनूठापन केवल इसके प्रवास में नहीं है बल्कि उसके संरक्षण में भी है। पिछले आठ सालों में संरक्षण की इस कोशिश ने दुनिया को चमत्कृत किया है। यह कहानी अमुर बाजों (फॉल्कन) की है। लोगों की भागीदारी से ऐसा कारनामा हुआ है। पहले जो लोग इन पक्षियों को मार देते थे वही लोग आज इन पक्षियों को बचाने का काम कर रहे हैं। कुछ इस तरह छा जाते हैं यहां के आकाश में अमुर बाज लेकिन अमुर बाजों का प्रवास अपने आप में विलक्षण है। कई लाखों की संख्या में ये बाज हर साल मध्य एशिया में मंगोलिया से दक्षिण ...
Read More